विवेक ओबेरॉय  उन एक्टर्स में शुमार हैं जिन्होंने पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई. उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों में एक से बढ़कर फिल्में की.

विवेक ओबेरॉय अपनी फिल्मों के अलावा लव लाइफ को लेकर भी लगातार चर्चा में रहते थे. कई एक्ट्रेसेस संग रिश्ते को लेकर तो वो लगातार सुर्खियों में रहे थे. कई एक्ट्रेस के साथ उनका रिश्ता हालांकि कम समय के लिए था लेकिन सुर्खियों में रहा था.

एक समय ऐसा भी आया था जब विवेक ओबेरॉय की कंट्रोवर्सियल लव लाइफ और बड़े सुपरस्टार के साथ पंगों की वजह से प्रोड्यूसर विवेक ओबेरॉय को फिल्म में काम देने से बचने लगे. विवेक के हाथों से कई बड़ी फिल्म भी निकल गई.

उन्होंने कहा कि लव लाइफ में खराब अनुभवों के बाद वो एक ऐसे मोड़ पर आ गए थे जब वो सिर्फ कैजुअल रिलेशनशिप में रहना चाहते थे. विवेक ओबेरॉय ने यहां तक कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में जितनी लड़कियों को डेट किया उतना ही खुद को अकेला महसूस किया. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने खुलकर अपनी लव लाइफ के बारे में बातें की.

विवेक के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने ‘कंपनी’ फिल्म से डेब्यू किया था. उन्हें इस फिल्म के लिए कई अवॉर्ड शो में बेस्ट डेब्यू एक्टर का भी अवॉर्ड मिला था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *