बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान  एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. इस बार एक्ट्रेस एक लोकप्रिय ज्वैलरी ब्रांड ‘मालाबार ग्रुप’ से जुड़े एक विज्ञापन को लेकर विवादों में घिर गई हैं.

दरअसल, अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर जारी हुए इस विज्ञापन में एक्ट्रेस करीना कपूर खान के माथे से बिंदी गायब है. यही बात सोशल मीडिया यूजर्स को खल गई है और लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

इसके साथ ही लोग मालाबार गोल्ड के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं. ट्विटर पर हैशटैग #Boycott_MalabarGold और #No_Bindi_No_Business से प्रतिक्रियाओं की बाढ़-सी आ गई है.

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘तथाकथित ‘द रिस्पॉन्सिबल ज्वैलर’ ने अक्षय तृतीया के मौके पर बिना बिंदी के करीना कपूर का ऐड जारी किया है. क्या वे हिंदू संस्कृति की परवाह करते हैं? इसके साथ ही यूजर ने लिखा है बिंदी नहीं, तो कोई बिजनस नहीं. मैं मालाबार गोल्ड के बहिष्कार की मांग करता हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *