बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और गॉर्जियस ब्यूटी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण  बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। दीपिका आज एक बड़ी शख्सियत बन चुकी हैं।

ऐसे में बॉलीवुड की ये दीवा इस बार भी सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2022  में शिरकत करने जा रही हैं और इस बार वो दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड की इंडियन ब्रांड एंबेसडर बनकर रेड कार्पेट पर पहुंचेंगी।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार डायट सब्य ने इस बात की जानकारी की दी है कि 2 मई को होने जा रहा मेट गाला 2022 में इस बार दीपिका लुइ विटोंन के अटायर में तहलका मचाएंगी साथ ही कहा जा रहा है कि लुइ विटोंन अप्रैल के अंत में अपनी ब्रांड एंबेसडर की घोषणा करेगा।

दीपिका पादुकोण ने मेट गाला 2017 में अपना डेब्यू किया था जिसके बाद वो 2019 तक इस इवेंट का हिस्सा बनी थीं लेकिन 2020 में महामारी के कारण दीपिका इस समारोह में शामिल नहीं हो सकीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *