प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मिमिक्री करने वाले एक शख्स को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मिमिक्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने यह कार्ऱवाई की.

ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि हमारे सामने एक वीडियो आया जिसमें छोटी ओमती निवासी आदिल अली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मिमिक्री कर रहा था. यह अशोभनीय था, हमने खुद ही मामले का संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार किया.

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें कुछ लड़के बैठे थे. इनमें से 1 लड़का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नकल उतारने लगा. वह उनकी मिमिक्री कर रहा था.

इस घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वह लड़के के किसी दोस्त ने ही बनाया है. वीडियो में सभी दोस्त साथ होते हैं. अचानक इनमें से आदिल नाम के लड़के की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *