कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार का सामने किसानों का मुद्दा उठाया हैभूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की बढ़ी कीमतों का फायदा मिलना चाहिए.

हुड्डा ने कहा, ”हरियाणा के किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की कीमतों में वृद्धि का लाभ मिलना चाहिए. कीमतें प्रति क्विंटल 3,000 से 3,500 रुपये तक पहुंच गयी हैं.”

हरियाणा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा कि किसानों की फसल की लागत में अच्छी-खासी वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा, ”पिछले कुछ वर्षों में मौसम और महंगाई के कारण खेती की लागत में काफी वृद्धि हुई है. कांग्रेस सरकार के दौरान उर्वरकों, बीज, दवाओं या खेती उपकरणों पर कोई कर नहीं लगाया गया लेकिन भाजपा सरकार ने इन सभी चीजों पर भारी कर लगाया है.”

बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की कमान पूरी तरह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथों में आ सकती है. कांग्रेस हाईकमान भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने पर विचार कर रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *