हाल ही में मां बनी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग से लोहा मनबाने वाली प्रियंका मां बनने के बाद से ही सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं।

यही नहीं बी टाऊन की देसी गर्ल अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को अच्छे से बैलेंस करना जानती हैं। प्रियंका ने साल 2018 में अपने विदेशी पति निक जोनास संग शादी रचाई थी।हाल ही में देसी गर्ल ‘ईस्टर डे’ का जश्न मनाया, जिसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने भी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस जश्न मानते हुए नजर आ रही हैं। पीसी ने इन तस्वीरों को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा, ‘हमारी तरफ से हैप्पी ईस्टर।’

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बैक टू बैक पांच तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में कपकेक, वाइन के गिलास और स्वादिष्ट से दिखने वाले खाना देखा जा सकता है। इसके अलावा इस पोस्ट में इस कपल का प्यार बखूबी देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *