बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहू बन गई हैं. आलिया का कपूर फैमिली ने जोरदार स्वागत किया है और नीतू कपूर  की तो जैसे आलिया लाडली बहू बन गई हैं.

नीतू कपूर ने शादी के बाद आलिया के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट किया तो वहीं अब दिग्गज अदाकारा का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है जो हर किसी का दिल जीत रहा है.

सामने आए इस वीडियो में नीतू कपूर अपनी नई नवेली बहूरानी के गाने पर थिरकती दिखाई दे रही हैं. रणबीर-आलिया की शादीके दूसरे ही दिन नीतू कपूर टेलीविजन रियलिटी शो ‘हुनरबाज’  के ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं. यहां नीतू कपूर फिल्ममेकर करण जौहर के साथ अपनी बहू आलिया के गाने ‘ढोलीड़ा’ पर जमकर डांस किया.

रणबीर और आलिया की शादी के बाद नीतू कपूर  काम पर वापस लौट चुकी हैं. ‘हुनरबाज’ के ग्रैंड फिनाले के साथ-साथ इन दिनों वह ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ शो को जज कर रही हैं. शो में नीतू ने बताया कि घर पर उनकी बहू की चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *