अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं या फिर बालों को लंबा बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. हम आपके लिए सरसों तेल के फायदे लेकर आए हैं.

 सरसों के तेल का इस्तेमाल सिर्फ खाना पकाने में ही नहीं किया जाता बल्कि इसका इस्तेमाल बालों को काला घना और खूबसूरत बनाने में भी किया जाता है.

औषधीय गुणों से भरपूर सरसों का तेल बेजान और पतले बालों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी है. सरसों के तेल में आयरन, विटामिन ए, डी, ई और के, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं.

सरसों के तेल से बालों को मिलने वाले लाभ

  1. सरसों का तेल बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर है, जो बालों को घना और हेल्दी बनाता है.
  2. सरसों के तेल से बालों की मसाज करने से बाल मुलायम, रेशमी और घने नजर आते हैं.
  3. बालों में सरसों के तेल से मसाज करने से बालों की डैंड्रफ से निजात मिलती है.
  4. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटींफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प की बैक्टीरिया और फंगस से हिफाजत करते हैं.
  5. सरसों के तेल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, बीटा-कैरोटीन, सेलेनियम बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *