विवेक अग्निहोत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिली सफलता के बाद अब अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है।चेन्नई में विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि ‘द दिल्ली फाइल्स’ तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ सच बताएगी।

निर्देशक ने आगे कहा कि यह सिर्फ दिल्ली के बारे में नहीं है, यह दिखाता है कि दिल्ली कितने सालों से ‘भारत’ को नष्ट कर रही है, जिसने दिल्ली में देश पर शासन किया, कैसे उन्होंने मुगल राजाओं से लेकर अंग्रेजों से लेकर आधुनिक समय तक सब कुछ नष्ट कर दिया। इतिहास साक्ष्य और तथ्य आधारित होना चाहिए। यह कथा-आधारित नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 1984 भारत इतिहास का काला अध्याय है। जिस तरह से पूरे पंजाब में आतंकवाद की स्थित को संभाला गया था, वह अमानवीय था और बोट बैंक की राजनीति के लिए था। इससिए पंजाब में कांग्रेस ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया। पहले उन्होंने इसे बनाया और फिर इसे नष्ट कर दिया। इसके बाद बहुत से निर्दोष लोगों के मार डाला और इस मामले को ढक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *