सोनम कपूर और आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर पर कथित तौर पर चोरी को अंजाम दिया गया है।सेलिब्रिटी कपल के नई दिल्ली वाले घर से 1.41 करोड़ रुपये की नकदी और गहने चोरी हो गए। इस घटना को पिछले महीने ही अंजाम दिया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक जांच में सोनम और आनंद के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस 25 कर्मचारियों के साथ-साथ 9 केयरटेकर, ड्राइवर, माली और अन्य कर्मियों से पूछताछ कर रही है।

सोनम के ससुर हरीश आहूजा और सास प्रिया आहूजा आनंद की दादी सरला आहूजा के साथ अमृता शेरगिल मार्ग स्थित दिल्ली वाले घर में रहते थे। सरला आहूजा दादी) ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें चोरी के बारे में 11 फरवरी को पता चला जब उन्होंने गहनों और नकदी के लिए अपनी अलमारी की जांच की। 23 फरवरी को शिकायत की गई थी।

पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के बाद सोनम और आनंद के घर पर चोरी के मामले की जांच शुरू कर दी है। वे पिछले साल की सीसीटीवी फुटेज भी देख रहे हैं कि क्या इस मामले में कोई संदिग्ध तो नहीं है। पिछले महीने छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनम के ससुर की कंपनी से 27 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया था। इस घटना के परिणामस्वरूप कुल दस लोगों को हिरासत में लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *