कटरीना कैफ बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं, जो अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी हर तस्वीर इंटरनेट पर आग लगा देती है।  कटरीना कैफ ने अपनी कुछ बोल्ड और सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस का अंदाज फैंस का ध्यान खींचने के लिए काफी है।

दरअसल, कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लैक मोनोकिनी में कहर ढा रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कटरीना समुद्र किनारे बैठी हुई हैं और अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं।

अब तक ये पता नहीं चला कि कटरीना की ये तस्वीरें कहां की हैं। लेकिन बीते दिनों कटरीना अपने पति विक्की कौशल के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। हो सकता है कि यह तस्वीरें वहीं की हो।

कटरीना कैफ ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में कुछ इमोटिकॉन शेयर किए हैं, जिसमें ब्लैक हार्ट, बीच और टॉपी है। कटरीना की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वाणी कपूर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए फायर का इमोजी शेयर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *