मध्य प्रदेश  सहित इंदौर में बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर गरीब की मदद कर स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को पूरा करने का आग्रह किया गया है .

इंदौर में बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम जावरा कम्पाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय पर बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया. इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मीडिया से चर्चा कर बताया गया कि स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया है.

प्रधानमंत्री द्वारा सभी को संकल्प दिलाया गया है कि पार्टी सदैव गरीबों के हितों की रक्षा के साथ उनकी सेवा में जुटी रहेगी. वहीं विश्व में चल रहे परिदृश्य को लेकर कहा कि दुनिया में राजनीति को लेकर भारत की एक अलग अपनी साख है.

शहर में स्थापना दिवस के मौके पर बीजेपी कार्यालय से लेकर छावनी अनाज मंडी तक बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा लेकर पैदल मार्च निकाला गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *