Sunday, October 20, 2024 at 5:25 AM

‘पुष्पा: द राइज’ से पॉपुलर होने वाली रश्मिका मंदाना कुछ इस तरह मनाएगी अपना 26वां जन्मदिन

20 साल की उम्र में, रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा था, जो एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘अंजनी पुत्र’ में दिवंगत महान अभिनेता पुनीत राजकुमार के साथ अभिनय किया, जो एक और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

 उन्होंने अभी तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया है। उनकी ये पॉपुलैरिटी उन्हें उनकी हालिया रिलीज ‘पुष्पा: द राइज’ से काफी पहले मिल चुकी थी। आज वह अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर बर्थडे गर्ल ने अपने करियर और अपनी लाइफ को लेकर बातचीत की।

अपने करियर की शुरुआत से ही लोगों के बीच एक अलग जगह बनाने वाली रश्मिका का जीवन इतना आसान नहीं रहा है। नेशनल क्रश बनने के बाद और फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए उनकी जिंदगी काफी बिजी हो गई है। रश्मिका कहती हैं,”मैं झूठ बोलूंगी अगर कहूंगी कि इतना मशहूर होने के बाद जिंदगी स्ट्रेस्फुल नहीं होती है।

‘पुष्पा: द राइज’ की सफलता के बाद, जितना प्यार रश्मिका को मिला है उसने उनकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया। रश्मिका बोलीं,” मैं फैंस के द्वारा दिए गए इतने प्यार के लिए हमेशा आभारी रहूंगी। दर्शकों का इस तरह का प्यार मुझे और मेहनत से काम करने के लिए उत्साहित करता है। पुष्पा ने सारी दिवारों को तोड़कर कामयाबी हासिल की है।”

 

Check Also

नवंबर में शुरू करेंगे पिता डेविड की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग? वरुण धवन का गोवा शेड्यूल तय

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल हनी बन्नी …