बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जर्सी’ के एलान के बाद से ही दर्शक बड़ी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दर्शकों के लिए फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।

शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म का एक और ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को जी म्यूजिक कंपनी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है।

इसी बीच अब मेकर्स ने इसका दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया है। सामने आए फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर का किक्रेट के लिए प्यार और सर्मपण साफ नजर आ रहा है। इसके अलावा ट्रेलर में शाहिद का क्रिकेट में वापसी के लिए संर्घष भी नजर आ रहा है।

इससे पहले फिल्म के नए ट्रेलर रिलीज के बारे में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए जानकारी दी थी। फिल्म की बात करें तो जर्सी का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *