साउथ सुपरस्टार और फिल्म ‘बाहुबली’ में भल्लाल देव की दमदार भूमिका निभाने वाले राणा दग्गुबाती ने दो साल पहले कोरोना के समय शादी की थी।

उनके फैंस इस खबर से काफी खुश हुए थे लेकिन अब उनके घर से एक और खुशखबरी सुनने मिल रही है। फिल्मी गलियारों से खबर आ रही है कि राणा दग्गुबाती पिता बनने वाले हैं।

जब से यह खबरे सामने आई हैं कि राणा पिता बनने वाले हैं तभी से लगातार उनके घर बधाईयों का तांता लग गया है। सोशल मीडिया यूजर्स मीहिका और राणा दग्गुबाती को लगातार बधाई दे रहे हैं। यूजर्स मिहीका से तरह-तरह के प्रश्न कर रहे हैं। इस राज से पर्दा उठाते हुए मिहीका ने बताया कि नहीं वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि “मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। शादी के बाद मैं भी और लोगों की तरह थोड़ी मोटी हो गई हूं।”

किसी भी स्टार के फैंस उनकी पर्सनल और प्रॉफेशनल लाइफ के बारे में जानने और उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। ऐसा ही कुछ राणा के साथ होता है, उनके घर में नन्हा महमान आने की खबर इस समय हर जगह फैली हुई है।

सुपर हिट फिल्म ‘बाहुबली’ में नकारात्मक किरदार निभा चुके अभिनेता को इसके लिए दर्शकों से खूब प्यार मिला था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *