रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। इस्लाम में रमजान को सबसे पाक महीनें का दर्जा दिया गया है इसलिए इस महीने की शुरुआत हर मुसलमान नमाज और रोजे के साथ करता है। आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स भी रमजान के महीने का स्वागत खास इबादत के साथ कर रहे हैं।

मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने भी रमजान महीने की शुरुआत खास अंदाज में की है। हिना खान ने अपने लुक्स और स्टाइलिश आउटफिट को लेकर तो कई बार सुर्खियों लूटी है लेकिन रमजान के पहले दिन हिना खान एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं।

हमेशा बोल्ड और ग्लैमरस दिखने वाली हिना खान ने रमजान के पाक महीने की शुरुआत बड़ी सादगी के साथ की है। वो रमजान के पाक महीने की खास इबादत कर रही हैं और रोजा भी रख रही हैं। इसी के साथ वो बुर्के में भी नजर आ रही हैं उनके इस नए अवतार को फैंस काफी पंसद भी कर रहे है।

फोटो में हिना खान ने ब्लैक बुर्के के साथ गर्मी से बचने के लिए गॉगल्स पहन रखे हैं। इसी के साथ हिना एक फोटो में अपनी अम्मी के साथ नजर आ रही हैं। ब्लैक बुर्के में मां-बेटी की जोड़ी ट्विनिंग करते हुए काफी अच्छी लग रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा- ‘ रमजान मुबारक ‘

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *