हर महीने फैंस इस बात को जानने के लिए बेसब्र रहते हैं कि आने वाले महीने में OTT पर कौन सी दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी. ऐसे में फैंस तब और भी ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं जब नया महीना शुरू होने में कुछ घंटे ही बाकी हों.

अगर आप भी उन एक्साइटेड फैंस की लिस्ट में शामिल हैं और अप्रैल में आने वाली वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में जानना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है.

‘कौन प्रवीण तांबे?’ (डिज्नी प्लस हॉट स्टार)

नामचीन एक्टर श्रेयस तलपड़े की फिल्म ‘कौन प्रवीण तांबे?’ 1 अप्रैल को रिलीज होगी. इसे आप डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर देख सकते हैं. ये एक बायोपिक है .

‘अभय सीजन 3’ (जी 5)

‘अभय’ के तीसरे सीजन में एक बार फिर कुणाल खेमू दमदार पुलिसवाले की भूमिका में दिखाई देंगे. ये एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 8 अप्रैल को जी 5 पर रिलीज होगी.

‘गुल्लक सीजन 3’ (सोनी लिव)

‘गुल्लक’ के दो सीजन हिट होने के बाद अब इसका तीसरा सीजन अप्रैल में रिलीज होगा. यानी कि मिश्रा परिवार एक बार फिर से आपका इस महीने स्वागत करेगा और अलग कहानी की ओर ले जाएगा. ‘माई’ (नेटफ्लिक्स)

साक्षी तंवर एक बार फिर से आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. इस वेब सीरीज का नाम ‘माई’ है जिसमें एक्ट्रेस अपनी बेटी की मौत का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाती दिखाई देंगी. ये वेब सीरीज 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

दसवीं (नेटफ्लिक्स)

अभिषेक बच्चन  की मचअवेटेड फिल्म ‘दसवीं’ के ट्रेलर को फैंस का खूब प्यार मिला था. ट्रेलर में एक्टर के हरियाणवी भाषा बोलने के तरीके को काफी सराहा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *