बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन  सोशल मीडिया पर अपने बिंदास अंदाज और बेबाक प्रतिक्रियाओं के लेकर सुर्खियों में रहते हैं. जूनियर बच्चन अकसर ट्रोल को मुंहतोड़ जबाव से चुप करा देते हैं तो वहीं कैमरे के सामने भी अपने अंदर के एंग्री अंदाज को बयान करने से परहेज नहीं करते हैं.

वायरल हो रहा अभिषेक बच्चन का ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है. सामने आए इस वीडियों में अभिषेक अपनी गाड़ी से उतरकर फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं.

इस दौरान कुछ पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए उनका रास्ता रोकते दिखाई दे रहे हैं. पैपराजी की इस हरकत से जूनियर बच्चन जरा गुस्से में नजर आए और रुक कर उन्हें वहां से निकलने का इशारा करते दिखाई दिए.

इस दौरान अभिषेक बच्चन के चेहरे से उनके रिएक्शन साफ पता लग रहे हैं. अभिषेक बच्चन के इशारे के बाद पैपराजी ने उनका रास्ता खाली किया और फिर वो वहां से तेज कदमों की स्पीड से रवाना हो गए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *