आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन के बैनर तले एक से बढ़कर एक फिल्म बनाई है. फैंस उन्हें उनकी एक्टिंग के अलावा उनके क्रिएटिव माइंड के लिए भी बहुत पसंद करते हैं, तभी तो उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है.

एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने खुद इस बात को कबूल किया. आमिर खान ने रिवील  किया कि वह कोविड 19 महामारी  के दौरान फिल्म्स और एक्टिंग दोनों को ही छोड़ने का मन बना चुके थे. वह इस बारे में अनाउंसमेंट भी करने वाले थे लेकिन बाद में उन्होंने एक बार फिर अपने इस फैसले पर विचार किया.

एक्टर ने कहा- ‘नहीं मैं क्विट कर रहा हूं, इस बारे में कोई नहीं जानता. मैं पहली बार ये बात कह रहा हूं. आप सब शॉक हो जाएंगे. मैं अपने परिवार को बता चुका हूं कि मैं अब इसके बाद कोई फिल्म नहीं करने वाला हूं. न हीं मैं एक्ट करूंगा, न हीं मैं फिल्में प्रोड्यूस करूंगा. अब मैं ये सब नहीं करना चाहता. अब मैं आप सभी के साथ समय बिताना चाहता हूं.  रिलीज से पहले रिटायरमेंट अनाउंस कर रहा है.’

आमिर ने आगे कहा- ‘एक दिन मेरे बच्चों ने मुझे कहा कि आप एक्स्ट्रीम इंसान हो. आप ऐसा मत करो. आपके लिए अच्छा होगा कि आप अपनी लाइफ में बैलेंस लाओ. मैं फिल्में क्विट कर चुका था, दिल से फिल्में छोड़ चुका था..’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *