चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स  की आंधी ऐसी चली है कि फिल्म निरंतर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। कश्मीरी पंडितों के दर्द तथा पीड़ा को दिखाती ये फिल्म केवल आम लोगों के ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई मशहूर स्टार्स के दिलों को भी छू रही है।

सलमान खान को विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स बहुत पसंद आई है तथा अभिनेता ने फिल्म देखने के बाद इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। द कश्मीर फाइल्स की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई तथा फिल्म की धांसू कामयाबी पर सलमान खान ने अनुपम खेर को पर्सनली कॉल करके बधाई दी है।

वही चर्चा के चलते अनुपम खेर ने उन स्टार्स के बारे में बताया, जिन्होंने फिल्म देखने के बाद उनसे चर्चा की। अनुपम खेर ने कहा- व्यक्तिगत तौर पर मैं कहूंगा कि सलमान खान ने अगले दिन मुझे फ़ोन किया और बधाई दी। सलमान खान संग अनुपम खेर का रिश्ता बहुत विशेष और पुराना है। बॉलीवुड के दोनों सितारें कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। अनुपम खेर ने सलमान खान संग उनकी फिल्म प्रेम रतन धन पाओ, जान-ए-मन जैसी कई मूवीज में काम किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *