सन्नी कौशल और नुसरत भरूचा का नया गाना ‘क्या यही प्यार है’ रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री लाजवाब दिख रही है।इस गाने को अरमान मलिक ने गाया है

तो अमाल मलिक ने इसे कंपोज किया है। हालांकि इस गाने के ओरिजनल ट्रैक को लेजेंड्री आर डी बर्मन ने कंपोज किया था, जिसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी।

गाने में सन्नी और नुसरत को पहली बार साथ देखा गया है। फैंस को इनकी जोड़ी काफी अच्छी लगी और वो कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। नुसरत और सन्नी दोनों ही गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। नुसरत ने कहा कि गाने के विजुअल काफी साधारण हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि लोगों को यह गाना पसंद आए।

इस गाने को लेकर अरमान मलिक ने कहा कि मैंने इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए पांच साल तक इंतजार किया है। मैंने यह गिनती भी खो दी है कि इसके लिए मैंने कितने डब किए हैं, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि आज आप जो सुन रहे हैं वह मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा गाना है। अरमान ने आगे लिखा कि अमाल हमेशा से जनता है कि मुझसे सबसे बढ़िया कैसे निकाला जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *