तापसी पन्नू  की फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’  का टीजर आज रिलीज हो गया.फिल्म में तापसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन ‘मिताली राज’ के रोल में नजर आ रही है. कुछ देर पहले शेयर किए गए टीजर पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन आ रहा है.

56 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत क्रिकेट के मैदान से होती है, जिसमें दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट हर किसी के चेहरे पर लंबी मुस्कुराहट लाने काम कर रही है। सभी लोग भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए चियर कर रहे हैं।

बैटिंग के लिए पैड्स पहनती हैं और उसके बाद अपना क्रिकेट बैट उठाकर खड़ी हो जाती हैं और फिर मैदान में एंट्री लेती हैं। इस दौरान तापसी पन्नू की पीठ नजर आ रही है। उनकी टी-शर्ट पर ‘मिताली 3’ लिखा है।

लोगों की तालियों के बीच तापसी पन्नू दिखती है. तापसी हेलमेट पहने खेल के मैदान में दिख रही है. हालांकि ट्रेलर किस दिन आएगा इसके बारे में कुछ बताया नहीं गया है. बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन राहुल ढोलकिया कर रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *