अमिताभ बच्चन ने अपना लेटेस्ट लुक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस लुक में बिग बी काफी कूल लग रहे है. रविवार को उन्होंने फ्लाइट से अपनी एक तसवीर शेयर की.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर शूटिंग के लिए लखनऊ जा रहे थे. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ट्रैवल और पिंक कलर. एक नया दिन एक नई फिल्म एक नई सीख .. हर दिन.

अमिताभ बच्चन फोटो मे पिंक बालों में दिख रहे हैं. बता दें कि ये लुक उननी नयी फिल्म के लिए है. उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, लगता है होली का रंग उतरा नहीं. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, रंग बरसे भीगे चुनर वाली. एक ने लिखा, कौन सी फिल्म है सर. एक और यूजर ने लिखा, कहां चले सर.

फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होगा. मूवी 29 अप्रैल यानी ईद के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म की स्क्रिप्ट संदीप केवलानी ने लिखी है. बता दें कि फिल्म के मोशन पोस्टर में एक्टर काफी स्मार्ट लगे थे.

पिछले दिनों अमिताभ बच्चन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘झुंड’ रिलीज हुई थी. सैराट फेम निर्देशक नागराज मंजुले की ये फिल्म में बिग बी स्लम के बच्चों को फुटबॉल खेलना सिखाते दिखे थे. फ़िल्म की कहानी असल जिंदगी से प्रेरित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *