बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर सितारों में से एक दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन अपने करियर में पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं।

दोनों एक्टर्स सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में साथ काम करेंगे। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल 2021 में ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर की गई थी। ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर की जानकारी देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। पोस्ट की गई वीडियो के अनुसार ‘फाइटर’ भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है।

इस वीडियो के कैप्शन में ऋतिक ने इसकी नई रिलीज डेट का खुलासा करते हुए लिखा, “सितंबर 28 2023” इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले इन दोनों ने फिल्म ‘बैंग-बैंग’ और ‘वॉर’ में साथ काम किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *