‘बिग बाॅस’ फेम और हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन अब आपको सपना के वीडियोज देखने को नहीं मिलेगे।

उन्होंने लिखा-राम राम. तबीयत ठीक न होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी, माफ करना, जल्द मिलेंगे.। इसके साथ ही सपना ने सेड फेस वाली इमोजी भी बनाई है हालांकि उन्होंने ये जानकारी नहीं दी है कि आखिर उन्हें हुआ क्या है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सपना की तबीयत नासाज है। सपना चौधरी की तबीयत तब खराब हो गई थी, जब वह सतना में थी।आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें एक घंटे तक अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *