बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान जल्द ही फिल्म ‘विस्फोट’ के साथ बिग स्क्रीन्स पर वापसी करने जा रहे हैं। फरदीन खान दिवंगत अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं और हाल ही में उन्होंने अपने पिता के गुजर जाने के बाद जीवन में किए संघर्षों के बारे में बात की।

एक इंटरव्यू में फरदीन ने बताया, “हमें बच्चे कन्सीव करने में परेशानी हो रही थी, इसलिए हमने आईवीएफ को चुना। हमारा मुंबई के डॉक्टरों के साथ बहुत बुरा अनुभव रहा। नताशा को सच में बहुत परेशानी झेलनी पड़ी थी क्योंकि आईवीएफ आसान नहीं होता है। यह आपके शरीर और आपकी मेन्टल हैल्थ पर भी बुरा असर डालता है।”

फरदीन खान और नताशा दिसंबर 2005 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल के अब दो बच्चों के माता-पिता हैं, 2013 में इनके घर बेटी का जन्म हुआ। बेटी के जन्म के चार साल बाद 2017 में फरदीन और नताशा एक बेटे के माता-पिता बने।फरदीन खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। वह कूकी गुलाटी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘विस्फोट’ में रितेश देशमुख, प्रिया बापत और क्रिस्टल डिसूजा के साथ काम करते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *