क्रिकेट टूर्नामेंट्स के दौरान प्री-मैच शो की मेजबानी करते वक्त ‘कई क्रिकेटर्स’ मुझे घूर-घूरकर देखते थे। इस बात का खुलासा अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने एक साक्षात्कार के दौरान किया।

मंदिरा कहती हैं कि उन्हें मेरे सवाल बहुत बचकाने लगते थे, वह सोचते थे ‘ये क्या सवाल पूछ रही है’ और अक्सर मेरे सवालों का जवाब भी नहीं देते थे। अगर जवाब दे भी देते थे तो उनके उत्तर का मेरे प्रश्न से कोई नाता ही नहीं होता था और मुझे उनकी इसी बात से डर लगता था।

गौरतलब है कि मंदिरा बेदी उनकुछ महिलाओं में से हैं, जिन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी और कमेंट्री दोनों की है। उन्होंने 2003 व 2007 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2004 व 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 2 के दौरान मंदिरा ने सोनी मैक्स के लिए शो होस्ट किया था।

मंदिरा आगे बताती हैं कि “मुझे बताया गया था कि उस विशेष समय पर आपके दिमाग में जो भी सवाल आता है। मुझे वह स्वतंत्रता दी गई थी। बेशक, मुझे बहुत सारे क्रिकेटर्स ने घूर-घूरकर देखा, मेरे सवालों पर हंसे और सोचने लगे कि मैं ये क्या पूछ रही हूं, मैं यह भी क्यों पूछ रही हूं। उन्होंने मेरे प्रश्न से संबंधित जवाब भी नहीं दिए और यह बहुत डराने वाला हो सकता है

बता दें कि मंदिरा ने शांति (1994) से टेलीविजन धारावाहिक में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने ‘औरत’, ‘हैलो फ्रेंड्स’, ‘दुश्मन’, ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘महाभारत’ जैसे कई हिंदी टेलीविजन धारावाहिक में काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *