Friday, September 20, 2024 at 8:16 PM

State Assembly Election 2022: वर्चुअल रैली संबोधित करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बची हुई कुछ सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित हो जाएंगे।
ऐसे में राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए।
राहुल के साथ पार्टी के बाकी उम्मीदवारों ने भी मंदिर में माथा टेका। चुनाव प्रचार के लिए पंजाब पहुंचे राहुल गांधी का जालंधर में एक वर्चुअल रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।
देहरादून में हरीश रावत की मौजूदगी में नेगी ने पार्टी ज्वाइन की। कांग्रेस टिहरी से धन सिंह को उम्मीदवार बना सकती है। आज ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से उनका मुकाबला हो सकता है।

Check Also

यूपी सहित इन राज्यों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कई राज्यों में मॉनसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों में राष्ट्रीय …