बोल्डनेस और विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, हाल ही में पूनम पांडे हैंगआउट करने के लिए निकली तो उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया.

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में पूनम पांडे को ब्लैक कलर की लैदर पैंट्स और ऑरेन्ज क्रॉप टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है. अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्लिंग बैग कैरी किया है.

पूनम पांडे के इस अंदाज को नेटिजंस की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. एक ओर कई लोग पूनम के इस बोल्ड लुक पर फिदा हो गए हैं, वहीं कुछ यूजर्स ऐसे हैं जिन्होंने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया.

पूनम पांडे इससे पहले पति सैम बॉम्बे की वजह से चर्चा में आई थीं. उन्होंने पिछले साल पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने सैम को गिरफ्तार भी कर लिया. इस विवाद के बाद पूनम पांडे को अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *