विक्की कौशल  और कैटरीना कैफ  शादी के बाद से ही चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर अपनी शादी की एक के बाद एक तस्वीरों से उन्होंने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है.
शादी के बाद से सोशल मीडिया पर लोग भी उनके बारे में जानकारी जानने के लिए बेताब हैं. दोनों की शादी से पहले से खबरें थीं कि दोनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली  के पड़ोसी बनने वाले हैं. परिवार के साथ कैट और विक्की गृहप्रवेश की पूजा  करने वाले हैं.
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपने परिवार के साथ इन पूजा को संपन्न करेंगे. कैटरीना और विक्की पूरे परिवार के साथ नए घर में गृह प्रवेश की पूजा के लिए पहुंचे. विरल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शनिवार को नए घर का जायजा लेने के बाद आज सुबह कैट और विक्की दोनों अपने नए घर की पूजा के लिए पहुंचे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *