बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में कोरोना पाॅजिटिव पाईं गईं थीं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आइसोलेशन में हैं। ऐसे में अब बेबो अपने बच्चों तैमूर अली खान और 9 महीने के जहांगीर अली खान को मिस कर रही हैं।

करीना ने इंस्टाग्राम पर कोरोना पर गुस्सा निकालते हुए लिखा- ‘कोविड, मैं तुमसे नफरत करती हूं… मैं अपने बेबीज को मिस कर रही हूं… लेकिन.. जल्दी.. हम फिर मिलेंगे।’ इस पोस्ट में उन्होंने टूटे दिल वाला इमोजी भी बनाई है।

कभीखुशी कभी गम’ के 20 साल पूरे होने पर करण जौहर के घर पार्टी हुई थी, जिसमें करीना सहित कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इसी पार्टी से लौटने के बाद वो इस वायरस की चपेट में आ गई थीं।

उनके अलावा अमृता अरोड़ा ,सीमा खान और महीप कपूर सहित कई हस्तियां इसका शिकार हुई हैं। इतना ही नहीं सीमा खान का बेटा, सीमा खान की बहन, शनाया कपूर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *