विक्की कौशल से शादी के बाद अब कैटरीना कैफ वापस अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी होने वाली हैं. कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करने वाली हैं.

रूस, तुर्की, ऑस्ट्रीया और मुंबई में शूटिंग करने के बाद अब कैटरीना और सलमान फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग पूरी करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में दिल्ली में होगी.

अब रियल लोकेशन में शूट करने की वजह से फिल्म की टीम पूरी तैयारी कर रही है क्योंकि वहां पर भीड़ भी बहुत रहेगी और एक्टर्स को देखने की वजह से भीड़ बढ़ भी जाएगी. दोनों के लुक्स ना लीक हो इसके लिए पूरी सिक्योरिटी की जाएगी.

इस फिल्म को लेकर इमरान हाशमी का नाम भी सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में इमरान भी नजर आ सकते हैं. वह फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे.

एक्टर या फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशयल कमेंट नहीं आया है. वहीं इमरान से जब इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला तो ये उनके लिए एक सपने का पूरा होना जैसा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *