आलिया भट्ट-रणबीर कपूर  स्टारर फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ का मोशन पोस्टर कल यानी 15 दिसंबर को रिलीज होने वाला है. करण जौहर (Karan Johar) की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इस फिल्म को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ है, अब पर्दा उठने वाला है. पिछले तीन साल से बन रही ‘ब्रम्हास्त्र’ डायरेक्टर अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. खुद करण ने इस फिल्म के मोशन पोस्टर के बारे में जानकारी दी तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

दरअसल अमिताभ बच्चन ने ब्रह्मास्त्र से अभिनेता रणबीर कपूर के मोशन पोस्टर के रिलीज होने से पहले इसकी एक झलक साझा की है। कुछ दिन पहले ऐलान हुआ था कि रणबीर कपूर का पहला लुक और फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान 15 दिसंबर को होगा।

इसके एक दिन पहले ही अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट सामने आया है। इस मोशन पोस्टर के द्वारा अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर के किरदार की झलक को फैंस के साथ साझा किया है।

‘ब्रम्हास्त्र’ के प्रोड्यूसर करण जौहर ने कंफर्म कर दिया है कि 15 दिसंबर को फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया जाएगा. बॉलीवुड की महंगी फिल्मों में शुमार इस फिल्म के मोशन पोस्टर की जानकारी धर्मा प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर करके बताया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *