राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक दूसरे को 11 सालों तक डेट किया था 15 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध गए, दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं

 हर पैपराजी दोनों की शादी के बाद की पहली झलक को कैमरे में कैद कर लेना चाहता था। इसी दौरान एक फोटोग्राफर ने पत्रलेखा को ‘भाभीजी’ से संबोधित कर उनका ध्यान खींचा। भीड़ में अचानक इस शब्द को सुनते ही पत्रलेखा ने जो रिएक्ट किया वह अब वायरल हो रहा है।

मुंबई के हवाई अड्डे पर राजकुमार राव और पत्रलेखा तस्वीरों के लिए हाथों में हाथ डाले पैपराजी के सामने आए। इस दौरान राजकुमार जहां ढीली सफेद शर्ट और सफेद पैंट पहन रखे थे, वहीं पत्रलेखा लाल साड़ी पहनी नजर आईं। उके मिनिमल मंगलसूत्र ने भी सबका ध्यान खींचा।

गौरतलब है कि एक दशक से ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहे राजकुमार और पत्रलेखा ने सोमवार (15 नवंबर)को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *