बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन एक्ट्रेस फैंस को अपनी तसवीरों और वीडियोज शेयर कर अपडेट देती रहती है.

अब एक्ट्रेस ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है. प्रीति जुडवां बच्चों की मां बन गई हैं. पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चों के नाम भी फैंस को बताया है.

प्रीति जिंटा ने अपने मां बनने की खुशखबरी फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. उन्होंने अपने पति के साथ फोटो शेयर कर लिखा, मैं आज आप सभी के साथ हमारी अमेजिंग न्यूज शेयर करना चाहती हूं.

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘सभी को हैलो, मैं आज आप सभी के साथ अपनी अद्भुत खबर साझा करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने कृतज्ञता और इतने प्यार से भर गए हैं कि हम अपने परिवार में अपने जुड़वा बच्चों ‘जय जिंटा गुडइनफ’ और ‘जिया जिंटा गुडइनफ’ का स्वागत करते हैं।’

मैं और जीन बहुत ज्यादा खुश हैं. हमारे दिलों में इतना ज्यादा ग्रैटिट्यूड और प्यार भर गया है, क्योंकि हमारे घर में दो जुड़वां बच्चों Jai Zinta Goodenough और Gia Zinta Goodenough ने जन्म लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *