चीन और ताइवान के बीच खड़ा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताइवान ने एक बार फिर चीनी विमानों के उसकी सीमा में घुसपैठ का आरोप लगाया है।लगातार आक्रामक हरकतों की वजह से ताइवान खाड़ी में तनाव चरम पर है।

ताइवान ने बताया कि  6 चीनी नौसैनिक जहाज और 51 लड़ाकू विमानों ने उसकी सीमा का उल्लंघन किया।ताइवानी अधिकारियों ने दावा किया कि 51 चीनी युद्धपोतों, 6 वॉरशिप्स और 25 चीनी लड़ाकू बमवर्षक ने एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) को तोड़ दिया। अधिकारियों ने कहा कि इन चीनी विमानों ने देश के पूर्व इलाके के ऊपर से उड़ान भरी।

चीनी विमानों के घुसपैठ की यह खबर ताइवान के सैन्य अभ्यास के बीच आई है। ताइवान स्वशासित द्वीप पर चीन के राजनीतिक नियंत्रण को स्वीकार करने के लिए बीजिंग के दबाव का विरोध करता रहा है। कुछ दिनों पहले ही चीनी जहाजों और विमानों की ओर से ताइवान के समुद्री और हवाई क्षेत्र में मिसाइलें दागी गई थीं।इसके अलावा अपनी समुद्री व हवाई रक्षा प्रणालियों को सक्रिय कर दिया है।

मंत्रालय के मुताबिक, चीन के 12 एसयू-3, 6 जे-16, 4 जे-10, 2 एच-6 और एक वाई-8 विमान एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में दाखिल हुए। इसके जवाब में तुरंत ताइवान के लड़ाकू विमानों ने उड़ानें भरीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *