रियलिटी शो बिग बॉस 16 इस वक़्त टीवी दुनिया पर राज कर रहा है। ये शो दर्शको की पहली पसंद बना हुआ है।  इस गेम के सभी खिलाड़ियों पर भी फैंस की नज़रे बनी रहती हैं।  इस शो से जुड़े 3 ज़बरदस्त कंटेस्टेंट्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

‘बिग बॉस 16’ के मंच पर अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों का प्रमोशन करते हुए दिखाई देते हैं।अब वीकेंड का वार पर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ को प्रोमोट करते दिखाई दिए। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह सलमान खान के शो पर मस्ती करते हुए भी नज़र आए।

इसी बीच रोहित शेट्टी ने फिल्म को प्रोमोट करते हुए शो में कंटेस्टेंट्स के साथ एक मजेदार टास्क भी खेला। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को इस सीजन के सबसे तीखे सदस्य का नाम देना था। टास्क के दौरान रोहित शेट्टी ने बिग बॉस 16 के 3 फेमस कंटेस्टेंट्स को ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का ऑफर दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *