पश्चिमी अमेरिका के देश सेनेगल में स्थित टिवाउने शहर में बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक अस्पताल में आग लगने से मौके पर  11 नवजात बच्चों की मौत हो गई है।

राष्ट्रपति मैकी सैल ने ट्वीट करके इस घटना की जानकारी दी, उन्होंने लिखा, टिवाउने के सार्वजनिक अस्पताल के नवजात विभाग में आग में 11 नवजात शिशुओं की मौत के बारे में मुझे अभी-अभी दर्दनाक और निराश करने वाली जानकारी मिली है।

प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आग कहां से लगी। सेनेगल के इतिहास में यह सबसे बड़ी आग है। पिछले साल सेनेगल के एक अस्पताल के नवजात वार्ड में आग लग गई थी, जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *