पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  उनके खिलाफ भाजपा समर्थकों की शिकायत के बाद भारत विरोधी भावनाओं को उकसाने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

सीएम चंद्रशेखर राव ने कहा कि था कि, मैं आज भी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहा हूं। सरकार को सबूत पेश करने दो। उन्होंने कहा था कि भाजपा झूठा प्रचार करती है। उन्होंने आगे कहा था कि, सेना सीमा पर लड़ रही है। कोई मर रहा है, तो वह सेना के जवान हैं।
चंद्रशेखर राव का यह बयान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा की टिप्पणी के बाद आया था। शुक्रवार को बिस्वा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उनके नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
आज राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। क्या हमने आज तक सबूत मांगा है कि राहुल गांधी राजीव गांधी के ही बेटे हैं। उनको मेरे देश की सेना से सबूत मांगने का अधिकार किसने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *