दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की मच अवेटेड फिल्म ‘गहराइयां’ का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर हो गया है। फैंस इस फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। दीपिका पादुकोण-सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा फिल्म में अनन्या पांडे और धैर्य करवा की मुख्य भूमिकाओं में हैं।

‘गहराइयां’ एक आधुनिक समय की प्रेम कहानी है जो रिश्तों और बेवफाई के अलग स्तर को दर्शकों के सामने लेकर आती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म के प्रीमियर के बाद, दर्शकों ने इसे देखा और इस पर अपने विचारों को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रिया पर गौर करें तो ‘अलीशा’ के रूप में दीपिका के प्रदर्शन की सराहना की जा रही है। ‘जैन’ का किरदार निभाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ उनकी केमिस्ट्री भी तारीफें बटोर रही है।

एक ट्विटर यूजर ने गहराइयां के बारे में लिखा, “गहराइयां ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया। मेरे हिसाब से ‘पीकू’ के बाद यह दीपिका का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। सिद्धांत और अनन्या ने मेरी उम्मीदों से बहुत बेहतर किया। हमेशा की तरह नसीरुद्दीन शाह – अद्भुत काम किया।”

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *