छोटे पर्दे के सबसे हसीन कपल अली गोनी  और जैस्मिन भसीन आए दिन चर्चा का केंद्र बने रहते हैं। गौरतलब है कि टीवी कपल किसी ना किसी कारण सुर्खियों में छाए रहते हैं।

 अली और जैस्मिन भसीन फिलहाल एक दूसरे के साथ नहीं हैं। ऐसे में लव बर्ड्स को एक दूसरे की खूब याद सता रही है।उन्होंने लिखा है कि: ‘ आपको मिस कर रहा हूं, जल्दी आ जाओ ‘।

आपको बता दें काफी लम्बे समय से ये टीवी स्टार्स एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने काफी दिनों तक अपने रिश्ते को छुपाये रखा। बिग बॉस (Bigg Boss) में दोनों स्टार्स एक साथ नजर आए थे।

कुछ दिनों पहले इस हॉट कपल के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थी। हालांकि एक साथ आकर अली और जैस्मिन ने उन सभी खबरों को गलत साबित कर दिया। स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो जैस्मिन भसीन इन दिनों कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *