उत्तर प्रदेश में कोतवाली महमूदाबाद इलाके में सोमवार की सुबह बोलेरो और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटी और भतीजे शामिल हैं।

 

जबकि चौथा मृतक बोलेरो का चालक है। तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया है। एक की अस्पताल ले जाते समय जान गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

कोतवाली महमूदाबाद इलाके के रजुआपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे सिधौली की ओर से आ रही बोलेरो व महमूदाबाद की ओर से जा रही कार की जोरदार टक्कर हो गई।

पुलिस के मुताबिक, सभी मृतकों की शिनाख्त हो गई है, जिसमें बोलेरो चालक महमूदाबाद के भेथरा निवासी सुजीत कुमार (24), कार चालक की शिनाख्त कमलापुर के हमीरपुर निवासी अजीत कुमार सिंह (35), उसकी चाची सीमा सिंह (50), चाची की बेटी रजनी (20) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *