‘शर्माजी नमकीन’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है, क्योंकि यह दिवंगत ऋषि कपूर द्वारा की गयी आखिरी फिल्म भी है। इस तरह से दर्शक भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने कपूर परिवार के सदस्यों के लिए इस फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया।

अमेजन प्राइम ऑरिजिनल की ‘शर्माजी नमकीन’ उनकी आखिरी फिल्म है, जिसमें वो नजर आने वाले हैं। इसमें हिंदी सिनेमा के दो महान अभिनेता दिवंगत ऋषि कपूर और परेश रावल समान भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

इस दौरान नीतू कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणधीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, श्वेता बच्चन, आधार जैन और अन्य करीबी परिजनों को शिरकत करते हुए देखा गया था। इस मौके पर जहां नीतू कपूर को काले रंग के कुर्ते और पैंट में देखा गया, वहीं, रणबीर लाइट शेड की जींस पर फंकी शर्ट पहने नजर आए।

हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म को मैकगफिन पिक्चर्स के सहयोग से एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में जूही चावला, सुहैल नायर, तारुक रैना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार के साथ दिवंगत ऋषि कपूर और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *