एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म दिल्ली 6 को आज 13 साल पूरे हो गए। 13 साल पहले साल 2009 में 20 फरवरी को अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म दिल्ली-6 रिलीज हुई थी।

फिल्म के 13 साल पूरे होने के मौके पर अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म के की यादों को ताजा करते हुए मोशन पोस्टर शेयर किया है। ये फिल्म अभिषेक के दिल के काफी करीब है.

क्योंकि इससे पहले उन्होंने ‘दिल्ली 6’ के दस साल पूरे होने के मौके पर भी एक मोशन पोस्टर शेयर किया था। फिल्म में अभिषेक सोनम के अलावा अमिताभ बच्चन, वहीदा रहमान भी नजर आए थे।

अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है, उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘रोम ममदू की जलेबी, दादी की लाड-प्यार से बिट्टू की चहकती और अली चाचा की समझदारी की बातें…13 साल बीत गए, लेकिन यह सब मेरे दिमाग में अभी भी ताजा है’।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *