नलाइन फूड प्लेटफॉर्म जोमैटो ने शुक्रवार को कहा कि 31 मार्च को समाप्त हुए तिमाही में उसका शुद्ध घाटा लगभग 188 करोड़ रुपये तक रह गया। यह एक साल पहले की तिमाही के 360 करोड़ रुपये और पिछली तिमाही के 345 करोड़ रुपये से कम है।

जो कि एक साल पहले की अवधि में 1,211.8 करोड़ रुपये से 70 प्रतिशत अधिक है।वित्त वर्ष 2023 में जोमैटो का घाटा एक साल पहले के 1,209 करोड़ रुपये से घटकर 971 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व लगभग 70 प्रतिशत बढ़कर 7,079 करोड़ रुपये हो गया।

जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा, फूड डिलेवरी में पिछली पांच तिमाहियों में हमने अपनी बाजार स्थिति को और मजबूत करते हुए अपने मार्जिन में काफी सुधार किया है। हम उसी काम को जारी रहेंगे।

जोमैटो का लक्ष्य अब अगली चार तिमाहियों के भीतर समेकित आधार पर लाभ प्राप्त करना है।गोयल ने कहा, मार्जिन में सुधार के मामले में अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है, हम कम समय में अब तक के परिणामों से खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *