Saturday, October 19, 2024 at 6:16 AM

हाथ-पैर बांधकर चंबल में रखा…दी यातनाएं, अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर लौटा युवक

आगरा:  उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर घर लौटा। उसने जो दास्तां सुनाई, उसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। किसी तरह पुलिस की मदद से वह घर पहुंच पाया। युवक के लौटने से घर में खुशी की माहौल है।फतेहाबाद थाना क्षेत्र के पूंठपुरा कल्याणपुर निवासी सर्वेश कुमार (38) का 26 सितंबर को अपहरण हो गया था। बुधवार को वह पुलिस की मदद से घर लौटा। उसने आपबीती बताई तो लोगों के होश उड़ गए। उसने बताया कि वह शौच के लिए गया था। वहां कार में कुछ युवक बैठे थे।

वह नजदीक पहुंचा तो कार से टक्कर मार दी। वह गिर गया तो बदमाश उसके हाथ-पैर बांधकर गाड़ी में डाल ले गए। उसे चंबल के बीहड़ में रखा गया था। वहां उसे कई तरह की यातनाएं दीं। बुधवार को वह किसी तरह मुक्त होकर उनके चंगुल से भाग निकला।

अपहरणकर्ताओं ने उसका पीछा किया। काफी भागने के बाद मध्या प्रदेश की सीमा पर धौलपुर पुलिस गशत करते मिलते गई। पुलिस को देखकर अपहरणकर्ता भाग गए। उसने पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने उसकी मदद की। एएसआई गिरवर सिंह ने फतेहाबाद थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक को उसके सुपुर्द कर किया।

Check Also

बहराइच हिंसा: हत्या के बाद भी खतरनाक थे आरोपियों के मंसूबे, लोड कर रखी थी बंदूक, यहां छिपाए थे हथियार

बहराइच:  महराजगंज कस्बे में रेहुवा निवासी रामगोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या के बाद भी हत्यारोपियों …