अमेजन इंडिया पर सैमसंग  की लेटेस्ट सीरीज का प्रीमियम स्मार्टफोन- Galaxy S23 Ultra 5G चौंका देने वाली डील के साथ उपलब्ध है। डील में 12जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन को आप 1,49,999 रुपये की बजाय 1,24,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

फोन खरीदने के लिए अगर आप HDFC बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो आपको 8 हजार रुपये का अडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा। इन दोनों ऑफर के साथ फोन पर मिलने वाला टोटल डिस्काउंट 33 हजार रुपये का हो जाता है।

डाइनैमिक AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी इस फोन को 12जीबी तक की रैम और 1टीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में ऑफर कर रही है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट देखने को मिलेगा।

इनमें 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के अलावा एक 12 मेगापिक्सल और दो 10 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *