पीरियड्स महिलाओं के जीवनचक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे सेहत के लिहाज से जरूरी माना जाता हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को दर्द का सामना भी करना पड़ता हैं। लेकिन कई बार यह दर्द असहनीय हो जाता है जिसका कारण खून की कमी, हार्मोन में बैलेंस न होना, कमजोरी आदि हो सकते हैं।

महिलाओं को पेट में गैस, एसिडिटी आदि की परेशानी होती है। इसके कारण बहुत बार महिलाएं पेट में दर्द होने का कारण एसिडिटी नहीं बल्कि पीरियड पेन समझती है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए चुटकीभर हींग का पानी के साथ सेवन करने से आराम मिलता है।

 

शरीर में खून की कमी होने के कारण भी दर्द ज्यादा होती है। ऐसे में गुड़ का सेवन करने से फायदा मिलता है। आयरन का मुख्य स्त्रोत होने के चलते इसके सेवन से दर्द से आराम मिलने के साथ शरीर में खून की मात्रा बढऩे में मदद मिलती है।

का काढ़ा बना कर पीने से भी दर्द से छुटकारा मिलता है। इसे बनाने के लिए एक पैन में डेढ़ गिलास पानी उबालें। एक उबाल आने के बाद पानी में 2-3 चम्मच अजवायन और स्वादानुसार गुड़ डालकर 7-8 उबाल आने दें। काढ़े के तैयार होने के बाद इसे छन्नी की मदद से छान कर गर्मा- गर्म पिएं। आप इसे दिन में 1-2 बार पी सकते हैं। इससे पीडियड पेन से राहत मिलने के साथ ब्लड फ्लो में बैलेंस रखने के साथ खून साफ होने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *