भारतीय मार्केट में ग्राहकों का दिल लुभाने की रेस में बहुत जल्द Xiaomi का नया मॉडल Xiaomi 12 Pro शामिल होने वाला है. Xiaomi 12 Pro से बहुत सी जानकारियां सामने आ रही हैं.

Xiaomi 12 Pro दमदार स्मार्टफोन होने वाला है. Xiaomi 12 Pro की भारत में लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन इसकी कीमत को लेकर कुछ खुलासे हुए हैं. आइए फटाफट जान लेते हैं स्मार्टफोन के फीचर्स कीमत के बारे में

चाइनीस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी शाओमी फिलहाल Xiaomi 12 Pro को 65,000 रुपये की कीमत पर भारत में पेश करेगी. क्योंकि यह आम आदमी के बजट का वैरिएंट नहीं होगा इसलिए माना जा रहा है कि कंपनी बाद में इसका सस्ता वैरिएंट भी पेश कर सकती है.

शाओमी का ये वैरिएंट 6.73-इंच WQHD+ AMOLED DotDisplay के साथ आएगा. स्मार्टफोन में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. इसमें 50MP का वाइड एंगल कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *