Friday, April 26, 2024 at 5:03 PM

महिलाओं को प्रतिदिन नाश्ते में करना चाहिए काबुली चने का सेवन

आज के समय में करीब 50 प्रतिशत बीमारिया महिलाओं में ही होती है क्योंकि महिलाएं अपने परिवार और दफ्तर के काम में इतनी व्यस्त हो जाती है कि अपने स्वास्थ्य का उचित प्रकार से ख्याल नही रख पाती है।इसलिए आज हम आपको एक ऐसे आहार के बारे में बता रहे है जिसे छोला या को काबुली चना भी कहा जाता है।छोलो का सेवन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है।

प्रतिदिन छोलो का सेवन करने से महिलाओं में स्‍तन कैंसर का खतरा कम होता है। इसके अलावा छोलों में पाए जाने वाले फोलेट तत्व महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान काफी मदद करता है।महिलाओं में बढ़ते ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए छोलो का सेवन जरूरी है।

इससे उनका हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है जिससे हृदय संबंधी बीमारिया शरीर से दूर रहती है।काबुली चने में पाए जाने वाले पोटेशियम और मैग्‍नीशियम शरीर के बढ़ते ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है और प्रतिदिन छोलों का सेवन करने से शरीर का बढ़ता कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित बना रहता है

जिससे कि हृदय रोगो के बढ़ने का खतरा कम होता है।इसके अलावा छोलों में पाए जाने वाले फाइबर तत्व से पाचन तंत्र मजबूत होता है और इससे पेट संबंधी संमस्या शरीर से दूर होती है।पेट संबंधी समस्या के दूर होने से शरीर स्वस्थ बना रहता है।

Check Also

शरीर में कहीं इन जरूरी पोषक तत्वों की कमी तो नहीं? ऐसे कर सकते हैं आसानी से पहचान

शरीर के बेहतर पोषण, अच्छी सेहत और बीमारियों से बचाव के लिए स्वस्थ और पौष्टिक …